INDRA MOHAN NAITHANI
Follow
Posted 5 year ago
गहन सोच  का तात्पर्य क्या है?
2 Answer(s)
Meenakshi Hooda
Follow
Posted 5 year ago Meenakshi Hooda

तर्क संगत निर्णय,आत्म चिंतनशील सोच, सोच के बारे में सोच।

INDRA MOHAN NAITHANI
Follow
INDRA MOHAN NAITHANI

गणित की शिक्षण विधियों के अंतर्गत नवीन शिक्षण रणनीतियांं अपनाकर गहन सोच का कौशल छात्रों में कैसे विकसित हो सकेगा? गहन सोच कौशल छात्र ने हासिल कर लिया है । इसका आंकलन शिक्षक कैसे कर पायेंगे?

27 Sep 2020
surbhi
Follow
Posted 5 year ago surbhi Teacher

दूसरे शब्दों में कहा जाये तो, समीक्षात्मक सोच निर्णय लेने की तार्किक तकनीक के साथ-साथ और निर्णय लेने के कौशल में वृद्धि करने की सलाहियत मुहैया कराता है। यह सिर्फ इससे संबंधित नहीं है कि हम किस प्रकार सोचते हैं या तथ्यों का विश्लेषण करते हैं बल्कि इससे जुड़े तथ्यों का इस्तेमाल हम कार्य और कार्य के प्रति प्रतिक्रिया के निर्णय के संबंध में भी करते हैं। कार्रवाही समीक्षात्मक तर्कों का एक महत्वपूर्ण चरण होती है क्योंकि समीक्षात्मक तर्कों की संपूर्ण अवधारणा ठोस, अकाट्य सबूतों पर कार्रवाही करने पर ही आधारित होती है।

INDRA MOHAN NAITHANI
Follow
INDRA MOHAN NAITHANI

बहुत ही सटीक और तार्किक जानकारी हमें शब्दों में प्राप्त हुई। साथ ही पृच्छा है कि सामान्य शब्दों में हम समझना चाहेंगे कि हमारे कक्षा शिक्षण या दूरस्थ शिक्षण के बाद छात्र में गहन सोच का कौशल विकसित हुआ है या नहीं।

28 Sep 2020