Anand Mishra
Follow
Posted 3 year ago

हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 

(हिन्दी दिवस पर विशेष 🙏)

 

हिन्दी  है  अभिव्यक्ति  हमारी, भाषा  हिन्दुस्तान  की।

आओ मिलकर बात करें हम नित इसके उत्थान की।।

 

यूपी,एमपी,दिल्ली,पटना, सबको इसका प्यार मिला।

और  उत्तराखण्ड  पुष्प  ले  स्वागत को  तैयार मिला।

जो  पगड़ी  पंजाब  और   शोभा   है  राजस्थान  की।

आओ मिलकर बात करें हम नित इसके उत्थान की।।

 

अवधी   छत्तीसगढ़ी    बघेली    बुंदेली   हरियाणवी।

कन्नौजी  मगही   मेवाती   ब्रजभाषा   व   भोजपुरी।

यहाँ खड़ी  बोली  में  होती   बातें  देश  जहान  की।

आओ मिलकर बात करें हम नित इसके उत्थान की।।

 

यह मीरा का  पावन  पद  है  तुलसी  की  चौपाई  है।

इसमें  बनते  छंद  मुकरियाँ  इसमें  ग़ज़ल  रुबाई  है।

कितनी  सुन्दर  सजी  सवैया  है  देखो  रसखान  की।

आओ मिलकर बात करें हम नित इसके उत्थान की।।

 

भरा  सूरसागर  है  रस से,  ज्ञान भरी  सतसई  मिले।

प्रिय प्रवास, साकेत सरीखे  ग्रन्थ यहाँ पर  कई मिले। रामचरितमानस  है   गाथा   रघुनन्दन   भगवान की ।

आओ मिलकर बात करें हम नित इसके उत्थान की।।

 

हिन्दी  है  अभिव्यक्ति  हमारी  भाषा  हिन्दुस्तान  की ।

आओ मिलकर बात करें हम नित इसके उत्थान की।।

-- ©® सन्तोष शुक्ल समर्थ

               प्रयागराज

0 Answer(s)