Courses
Grow skills with quality courses
कैसे ये तकनीक बदल देगी मनुष्य के आने वाले कल की तस्वीर
हमारे इवोल्यूशन की शुरुआत एक छोटे से बैक्टीरिया से हुई थी। रेंडम नेचुरल सेलेक्शन की इस करोड़ों साल की प्रोसेस के कारण ही आज हम इंसान बन पाए हैं। आने वाले भविष्य में हमारी उन्नति कैसी होगी? उसका निर्णय भी नेचुरल सेलेक्शन के आधार पर ही होगा या शायद नही? इंसान आज उस मुहाने पर खड़ा है, जहां पर यह तय कर पाना मुश्किल हो गया है कि हमारी क्रमागत उन्नति का स्वरूप आगे कैसा होने वाला है? क्या अब हम रेंडम नेचुरल सेलेक्शन के आधार पर ही आगे बढ़ेंगे या इंसान यह खुद तय करेगा कि आने वाले भविष्य में उसका रंग, रूप, सोचने और समझने की शक्ति कैसी होगी? बायोलॉजी, फिजिक्स और तकनीक के क्षेत्र में ऐसी खोजें हो रही हैं, जो शायद हमें आगे भविष्य में साइबोर्ग बना दे। एलन मस्क की निजी कंपनी न्यूरालिंक इस क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में कई बड़ी खोजों को अंजाम दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या होते हैं साइबोर्ग और कैसे आने वाले वक्त में तकनीक हमारे स्वरूप को बदलने वाली है? Text source: www.amarujala.com
About the author
Comments
How brain chip works?