Write for Us

Post Your Topicals

Challenge Your Peers

Pick of the week: Check out our round-up of this week's top picks from the most liked posts!

Space Exploration

सर्पिल आकाशगंगा

स्पाइरल गैलेक्सी 

सर्पिल गैलेक्सी किसी सर्पिल (स्पाइरल) आकार वाली गैलेक्सी को कहते हैं, जैसे की हमारी अपनी गैलेक्सी, आकाशगंगा है। इनमें एक चपटा घूर्णन करता (यानि घूमता हुआ) भुजाओं वाला चक्र होता है जिसमें तारे, गैस और धूल होती है और जिसके बीच में एक मोटा उभरा हुआ तारों से घना गोला होता है। इसके इर्द-गिर्द एक कम घना गैलेक्सीय सेहरा होता है जिसमें तारे अक्सर गोल तारागुच्छों में पाए जाते हैं। सर्पिल गैलेक्सियों में भुजाओं में नवजात तारे और केंद्र में पुराने तारों की बहुतायत होती है। क्योंकि नए तारे अधिक गरम होते हैं इसलिए भुजाएं केंद्र से ज़्यादा चमकती हैं। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें hi.wikipedia.org.

Gurushala | 11 Jan 2022

Space Exploration

श्याम ऊर्जा

डार्क एनर्जी 

यह विषय एक विज्ञान फैटंसी फिल्म की कहानी के जैसा है। श्याम ऊर्जा(Dark Energy), एक रहस्यमय बल जिसे कोई समझ नहीं पाया है, लेकिन इस बल के प्रभाव से ब्रह्मांड के पिंड एक दूसरे से दूर और दूर होते जा रहे है।
यह वह काल्पनिक बल है जिसका दबाव ऋणात्मक है और सारे ब्रह्मांड में फैला हुआ है। सापेक्षता वाद के सिद्धांत के अनुसार , इस ऋणात्मक दबाव का प्रभाव गुरुत्वाकर्षण के विपरीत प्रभाव के समान है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें vigyanvishwa.in.

Gurushala | 11 Jan 2022

Space Exploration

गैसीय ग्रह

गैस दानव

गैस दानव उन ग्रहों को कहा जाता है जिनमें मिटटी-पत्थर की बजाय ज़्यादातर गैस ही गैस होती है और जिनका आकार बहुत ही विशाल होता है। हमारे सौर मण्डल में चार ग्रह इस श्रेणी में आते हैं - बृहस्पति, शनि, अरुण (युरेनस)) और वरुण (नॅप्टयून)। इनमें पायी जाने वाली गैस ज़्यादातर हाइड्रोजन और हीलियम होती है, हालाँकि इनमें अक्सर और गैसें भी मिलती हैं, जैसे कि अमोनिया। अन्य सौर मंडलों में बहुत से गैस दानव ग्रह पाए जा चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ diyetz.com.

Gurushala | 10 Jan 2022

Fun Facts

आहारीय खनिज

खनिज युक्त खाद्य पदार्थ क्या हैं?

खनिज पृथ्वी पर और भोजन में पाए जाने वाले तत्व हैं, जो जीवन के लिए आवश्यक हैं। उदाहरण के लिए, हृदय और मस्तिष्क के कार्यों के साथ-साथ हार्मोन और एंजाइम के उत्पादन के लिए खनिजों की आवश्यकता होती है।
खनिज पदार्थ, मानव शरीर को कितनी जरूरत है, इस पर निर्भर करते हुए दो श्रेणियों में बांटा गया है। मैक्रोमिनरल्स की अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है और इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, क्लोराइड, फास्फोरस ve मैग्नीशियम स्थित है। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ diyetz.com.

Gurushala | 10 Jan 2022

loader-image