Fun Facts

अलग अलग देशों के सबसे मजेदार तथ्य

दुनिया के बारे में चार रोचक बातें

दुनिया से जुड़े तथ्यों के बारे में लिखने वाले वैज्ञानिक मैट ब्राउन अपनी किताब "एवरीथिंग यू नियू अबाउट प्लानेट अर्थ इज़ रॉन्ग" (धरती के बारे में जो भी आप जानते हैं वो ग़लत है) में ऐसी कुछ बातों का ज़िक्र करते हैं जो आपको अपनी जानकारी पर सवाल करने के लिए बाध्य कर देते हैं

Gurushala | 30 Sep 2021

Fun Facts

दुनिया से कीड़े ख़त्म हो जाएं तो क्या होगा?

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए है बेहद जरुरी 

मक्खियां, मच्छर और तमाम दूसरे कीड़े-मकोड़े जब हमारे घरों, खाने के ऊपर मंडराते हुए दिखते हैं तो बेशक हमें ग़ुस्सा आता है. कभी-कभी हम उन्हें मारने के तमाम इंतज़ाम भी करते हैं, लेकिन आगे से जब भी आप ऐसा करने वाले हों तो आपको ऐसा करने से पहले दो बार सोचना चाहिए, क्योंकि कीड़ों की आबादी दुनिया भर में तेज़ी से कम हो रही है. कीड़े हमारे वातावरण के संरक्षण और खाद्य पदार्थों के उत्पादन में भी अहम भूमिका निभाते हैं.

Gurushala | 29 Sep 2021

Fun Facts

कीड़े-मकोड़े: जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें

सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े 

बरसात का मौसम आते ही जहरीले कीड़े मकोड़े जमीन के अन्दर से निकल कर पूरी तरह बाहर घूमने लगते हैं। मौसम में जमीन के अंदर से निकलने वाली गर्मी कुछ ज्यादा होती है और इस गर्मी से बचने के लिए उन्हें जहां भी अपने लिए सही वातावरण मिलता है वे वहीं पर अपना ठिकाना बना लेते है। कई जहरीले कीड़े ऐसे होते है जो अगर किसी को काट लें तो उनका जहर उतारना बड़ा ही मुश्किल होता है।

Gurushala | 29 Sep 2021

Sci-Fi

हो सकते हैं, एलियंस

हो सकते हैं, एलियंस 

अमेरिका (America) के न्यू मैक्सिको (New Mexico) के रेगिस्तान में डल्स बेस (Dulce Base) है. ये बेस काफी विवादित (Controversial) है. दावा किया जाता है कि इस जगह पर एलियंस (Aliens) से जुड़े कई राज दफ़न है. साथ ही यहां एलियंस और यूएफओ (UFO) से जुड़े कई एक्सपेरिमेंट्स भी किये जाते हैं. इस बीच अब एक अमेरिकी एक्सपर्ट ने दावा किया है कि इस बेस पर एलियंस कई पैरों वाले इंसानों को ब्रीड करवा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hindi.news18.com

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

रोचक तथ्य

अजब-गजब रोचक तथ्य

प्रथम भारतीय डाक टिकट जुलाई 1854 में कलकत्ता की टकसाल में छापा गया था। 
* खट्टा शहद ब्राजील के जंगलों में पाया जाता है। 
* सऊदी अरब ऐसा देश है, जहां एक भी नदी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ

Gurushala | 25 Sep 2021

History

आजादी के वो नारे

स्वतंत्रता संग्राम के वो नारे, जो आज भी जोश से भर देते हैं

जिन लोगों में देशभक्ति का जज़्बा होता है वह अपनी जान हथेली पर लेकर चलते हैं। अवसर चाहें देश की स्वतंत्रता का था या कारगिल युद्ध का, स्वतंत्रता सेनानियों और हमारे सेना के जवान दोनों ने ही अपने देश के लिए कुर्बानी देकर तिरंगे की शान को बढ़ाया है। कई ऐसे नारे हैं जिन्हें बोलकर जवानों की धमनियों में तो उत्साह का संचार होता ही है, साथ ही आम जन-मानस में भी देश के लिए भाव जाग्रत होते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ amarujala.com

Gurushala | 25 Sep 2021

History

भारत के महान शासक

भारत के महान शासक

भारत इतिहास और विरासत के मामले में दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। भारत के इतिहास में कई महान शासकों ने हमारे देश में जन्म लिया है। अलग अलग सदियों में एक से बढ़कर एक राजाओं ने भारत पर राज किया है। इसीलिए इसे महान शासकों का देश कहा जाता है। आज हम आपके साथ ऐसे ही शासकों की सूची लाये हैं, जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व द्वारा हमारे भारत देश पर राज किया है।
सूची में उन लोगों को रखा गया है जिन्होंने भारत के किसी भी प्रान्त पर शासन किया हो| इस सूची में कुछ नाम ऐसे भी हो सकते हैं जो सेनापति अथवा मंत्री थे परन्तु अपने राज्य में जिन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ thelistacademy.com

Gurushala | 25 Sep 2021

Famous Personalities

अल्बर्ट आइंस्टीन

विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन

अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein, जर्मनी) जितने महान वैज्ञानिक थे, उनका पहनावा उतना ही साधारण था।  काम असाधारण, सिर पर बड़े-बड़े बाल, बिना सस्पेंडर की पतलून, पांवों में बिना मोजों के जूते, खोलते समय न उन्हें ढीला करना पड़े न पहनते समय उन्हें कसना पड़े। 
एक ऐसे शख्स जिन्हें देखकर कभी नहीं लगता था कि यही वह महान वैज्ञानिक है, जिन्होंने विश्व को क्रांतिकारी सिद्धांत दिए हैं। जिसे विश्व पूरा सम्मान देता है। नोबेल पुरस्कार भी उनके कामों के सम्मुख बौना पड़ता है। यह महान व्यक्ति और कोई नहीं, विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन थे।

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

असाधारण शक्तियां

दुनिया में मौजूद हैं सुपर ह्यूमन


आपने हॉलीवुड-बॉलीवुड की फिल्मों में ऐसे लोगों को देखा होगा जिनके पास सुपर नेचुरल पावर होती है। ऐसे लोगों को सुपरहीरो भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई सारे ऐसे लोग मौजूद हैं जिनके पास ऐसी शक्तियां मौजूद है जिन्हें एक्सप्लेन कर पाना विज्ञान के बस से भी बाहर है। ऐसे लोगों को साइंस की भाषा में मेटा ह्यूमन या फिर म्यूटेंट कहा जाता है। अधिक जनकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ livehindustan.com

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

सुपर ह्यूमन

दुनिया के सुपर ह्यूमन

दुनिया के प्रत्येक इंसान में कोई न कोई अदभुत शक्ति छुपी होती है। ये अदभुत शक्तियां कोई जादुई शक्ति नहीं होती बल्कि अपने अंदर छुपी हुई कला को निखारने के लिए किये गए निरंतर अभ्यास से हासिल होती हैं।
जो लोग अपने अंदर छुपी उस अदभुत शक्ति को पहचान कर उसे निखार लेते हैं वे दुनिया के लिए बहुत ही खास बन जाते हैं, ऐसे बहुत ही लोगो के किस्से आपने भी ज़रूर सुने होंगे जो हर काम में जैसी भी आम इंसान सेकहीं ज़्यादा आगे होते हैं और अपनी उन्ही कहानियों से आज दुनिया भर में मशहूर भी हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ universalhindifacts.com

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

खूबसूरत कीड़े

दुनिया में पाए जाने वाले अजीब कीड़े

कीड़ों का नाम सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। इनकी बनावट ही कुछ अजीब और डरावनी होती है, लेकिन क्या आपको पता है सभी कीड़े डरावने या खतरनाक नहीं होते। कुछ कीड़े बहुत खूबसूरत और  आकर्षक भी होते हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कीड़ों के बारे में बताने जा रहे है,जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे…

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

अनोखे जीव

विचित्र कीट-पतंगे

कीट अर्थोपोडा संघ का एक प्रमुख वर्ग है। इसके 10 लाख से अधिक जातियों का नामकरण हो चुका है। पृथ्वी पर पाये जाने वाले सजीवों में आधे से अधिक कीट हैं। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि कीट वर्ग के 3 करोड़ प्राणी ऐसे हैं जिनको चिन्हित ही नहीं किया गया है अतः इस ग्रह पर जीवन के विभिन्न रूपों में कीट वर्ग का योगदान 90% है।[4] ये पृथ्वी पर सभी वातावरणों में पाए जाते हैं। सिर्फ समुद्रों में इनकी संख्या कुछ कम है। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कीट हैं: एपिस (मधुमक्खी) व बांबिक्स (रेशम कीट), लैसिफर (लाख कीट); रोग वाहक कीट, एनाफलीज, क्यूलेक्स तथा एडीज (मच्छर); यूथपीड़क टिड्डी (लोकस्टा); तथा जीवीत जीवाश्म लिमूलस (राज कर्कट किंग क्रेब) आदि। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hi.wikipedia.org

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

धरती की सबसे ठंडी जगह

जहाँ इंसान का रह पाना है मुश्किल 

पूर्वी अंटार्कटिका का एक इलाका ऐसा है जहां तापमान माइनस 94.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है. वहां जिंदगी के लिए रत्ती भर जगह नहीं है. इंसान अगर वहां पहुंच भी जाए तो कुछ सेकेंडों के भीतर हमेशा के लिए जम जाएगा.

Gurushala | 25 Sep 2021

Disasters

भूकंप

भूकंप क्यों आते हैं?

भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है। पर्यावरण का चक्र बिगड़ने पर भी भूकंप के मामले पहले से अधिक हो गए है। हालांकि पूरी दुनिया में सबसे अधिक भूकंप जापान में आते हैं। लेकिन वहां पर नुकसान को कम करने के लिए भी प्रयास सबसे अधिक हुए है। वहीं देश में सबसे अधिक भूकंप 2050 तक गुवाहटी, श्रीनगर, दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई, पुणे, कोच्चि, कोलकाता, पटना, तिरूवंतपुरम में संभावना जताई जा रही है। यह अनुमान वर्ल्‍ड बैंक और यूनाइटेड नेशन की रिपोर्ट में जारी किया गया था। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hindi.webdunia.com

Gurushala | 25 Sep 2021

Unique Spots

दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगह

रहस्यमयी और हैरान करने वाली जगहें

संपूर्ण धरती रहस्य, रोमांच और अजूबों से भरी हुई है। कहीं पर प्रकृति के खूबसूरत नजारे हैं, तो कहीं पर प्राकृतिक जोखिमभरे स्थान हैं, जैसे ज्वालामुखी, ऊंचे व भयानक पहाड़, खतरनाक समुद्री क्षे‍त्र आदि। दुनिया में वैसे तो कई भुतहा, खतरनाक, रहस्यमय और रोमांच से भरे स्थान हैं, जिसके बारे में आपने शायद पहले नहीं सुना होगा। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hindi.webdunia.com

Gurushala | 25 Sep 2021

History

प्रथम विश्व युद्ध

जब पूरी दुनिया थी युद्ध की चपेट में...... 

प्रथम विश्व युद्ध यूरोप में होने वाला यह एक वैश्विक युद्ध था जो 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक चला था। इसे महान युद्ध या "सभी युद्धों को समाप्त करने वाला युद्ध" के रूप में जाना जाता था। इस युद्ध ने 6 करोड़ यूरोपीय व्यक्तियों (गोरों) सहित 7 करोड़ से अधिक सैन्य कर्मियों को एकत्र करने का नेतृत्व किया, जो इसे इतिहास के सबसे बड़े युद्धों में से एक बनाता है। यह इतिहास में सबसे घातक संघर्षों में से एक था, जिसमें अनुमानित 9 करोड़ लड़ाकों की मौत और युद्ध के प्रत्यक्ष परिणाम के स्वरूप में 1.3 करोड़ नागरिकों की मृत्यु, जबकि 1918 के स्पैनिश फ्लू महामारी ने दुनिया भर में 1.7-10 करोड़ की मौत का कारण बना, जिसमें कि यूरोप में अनुमानित 26.4 लाख मौतें और संयुक्त राज्य में 6.75 लाख स्पैनिश फ्लू से हुई यह पूरी तरह सेेे 1919 खत्म हुुई!

Gurushala | 23 Sep 2021

History

विश्वस्तर पर लड़े गए युद्ध

अगर ऐसा ना हुआ होता तो...... 

दुनिया में तमाम ऐसी लड़ाइयां हुई हैं, जिन्होंने इतिहास के पन्नों को मोड़ दिया है। कुछ लड़ाइयां ऐसी हुईं, जिनमें लाखों लोग काल के मुंह में समा गए, तो कुछ ऐसी रहीं, जिन्होंने पूरा साम्राज्य ही तितर-बितर कर दिया। इन युद्धों में इतना पैसा बहाया गया कि उसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। जनहानि का तो कोई सटीक आंकड़ा अब तक उपलब्ध नहीं है।

Gurushala | 23 Sep 2021

Disasters

सबसे बड़ी त्रासदियां

विनाशकारी दुर्घटनाएं, जिन्होंने हिलाकर रख दी थी पूरी दुनिया

1986 में हुई चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना के बाद पैदा हुई आशंकाओं और चिंताओं ने कई तरह के मिथकों को जन्म दिया था। 
यूक्रेन में ऐसे कई लोग थे जिनके दिमाग पर इस आपदा ने ऐसा असर छोड़ा कि वो कई तरह के मिथकों को मानने लग गए.

Gurushala | 23 Sep 2021

Disasters

इतिहास की वो सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटनाएं

प्रलयकारी दुर्घटनाएं 

1986 में हुई चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना के बाद पैदा हुई आशंकाओं और चिंताओं ने कई तरह के मिथकों को जन्म दिया था। 
यूक्रेन में ऐसे कई लोग थे जिनके दिमाग पर इस आपदा ने ऐसा असर छोड़ा कि वो कई तरह के मिथकों को मानने लग गए.

Gurushala | 23 Sep 2021

History

शीत युद्ध की यादें

क्या था शीत युद्ध?

द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के काल में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत रूस के बीच उत्पन्न तनाव की स्थिति को शीत युद्ध के नाम से जाना जाता है। कुछ इतिहासकारों द्वारा इसे 'शस्त्र सज्जित शान्ति' का नाम भी दिया गया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने कंधे से कन्धा मिलाकर धूरी राष्ट्रों- जर्मनी, इटली और जापान के विरूद्ध संघर्ष किया था। किन्तु युद्ध समाप्त होते ही, एक ओर ब्रिटेन तथा संयुक्त राज्य अमेरिका तथा दूसरी ओर सोवियत संघ में तीव्र मतभेद उत्पन्न होने लगा। बहुत जल्द ही इन मतभेदों ने तनाव की भयंकर स्थिति उत्पन्न कर दी।

Gurushala | 23 Sep 2021

loader-image