Fun Facts

क्षार धातुएं क्या होती हैं

क्षार धातु

यह समूह आवर्त सारणी के एस-ब्लॉक में स्थित है। क्षार धातुएँ समान गुण वाली हैं। वे सभी मुलायम, चमकदार तथा मानक ताप तथा दाब पर उच्च अभिक्रियाशील होती हैं तथा कोमलता के कारण एक चाकू से आसानी से काटी जा सकती हैं। चूंकि ये शीघ्र अभिक्रिया करने वाले हैं, अत: वायु तथा इनके बीच की रासायनिक अभिक्रिया को रोकने हेतु इन्हें तेल आदि में संग्रहित रखना चाहिये।

Gurushala | 30 Nov 2021

Fun Facts

क्या होगा अगर बारिश न हो?

अगर कभी वर्षा ही न हो तो क्या होगा? 

मानसून के मौसम में आपने चाय और पकोड़े का तो खूब आनंद उठाया होगा लेकिन अगर आज हम कहें कि अब आप कभी मानसून के मजे नही ले पाएंगे तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? बारिश के रूकने से होने वाले प्रभाव अनगिनत हैं लेकिन पहले हमें इस बात पर चर्चा करनी होगी की बारिश बंद होने के क्या कारण हो सकते हैं ? धरती पर बारिश तभी बंद हो सकती है जब पूरे विश्व की वाटर साइकल में भारी उथल -पुथल देखी जाए और वाटर साइकिल की प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो जाए। इसके लिए हमें evaporation, sublimation, transpiration की सभी प्रक्रिया को रोकना होगा। ताकि किसी भी तरह का moisture हवा में ना पहुंच पाए और वातावरण में condensation ऩा हो पाए। अधिक जनकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ researchtvindia.com

Gurushala | 26 Oct 2021

Fun Facts

सबसे घातक मछलियां

मछलियाँ जिनसे रहें सावधान 

दुनिया के महासागरों में मछलियों की 30, 000 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं, जिनमें से या तो समुद्री खाद्य मछलियों, सुंदर मछलियों, या खतरनाक मछलियों के रूप में वर्गीकृत की जाती हैं। मछलियाँ हमेशा से मनुष्य के लिए उपयोगी रही हैं; हालाँकि कुछ मछलियाँ हैं जो जानलेवा हैं। यहां, हमने दुनिया भर की 10 खतरनाक मछलियों को सूचीबद्ध किया है जो कुछ ही सेकंड में आपको मार सकती हैं। अधिक जनकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hi.airport-consultant.com

Gurushala | 18 Oct 2021

Fun Facts

विचित्र मछलियां

मछलियां जिन्हे देखकर रह जायेंगे हैरान 

इंसानों पर आक्रमण करने के लिए एक ग्रेट वाइट शार्क बहुत ही फेमस है। जिसे समुद्र में सबसे खतरनाक जीव भी माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है इस दुनिया में दूसरी कई और भी मछलियां है। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hardin.in

Gurushala | 18 Oct 2021

Fun Facts

मधुर आवाज वाले पक्षी

सर्वश्रेष्ठ गायन पक्षी 

कोयल की प्रजातियों में सबसे बड़ी’चैनल बील्लड कुक्कु बर्ड’ ही है। इसकी लंबाई 65 सेमी और पंख 1 मीटर तक लंबे होते हैं। ये दक्षिण अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और न्यू गिनी में पाई जाती है। अधिक जनकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ researchtvindia.com

Gurushala | 18 Oct 2021

Fun Facts

बेस्ट सिंगिंग बर्ड

मधुर आवाज़ में गुनगुनाते हैं ये पक्षी 

सुबह सुबह पक्षियों के गीत कानों में पड़ते ही हमारा दिमाग शांत और मन एकदम अच्छा हो जाता है। बहुत से पक्षी अपने साथी को आकर्षित करने के लिए गीत का सहारा लेते हैं। मधुर आवाज निकालने की कला सभी पक्षियों में नहीं होती। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाए researchtvindia.com

Gurushala | 18 Oct 2021

Fun Facts

अनोखे समुद्री जीव

अनोखे तथा रंगबिरंगे समुद्री जीव 

यह दुनिया अजब गजब जीवों से भरी है। जबकि हमें काफी कम की जानकारी मिल पाती है और उससे भी कम जीवों से हम रुबरु हो पाते हैं। कहीं जंगलों में ,कहीं समुद्र तो कहीं किसी द्वीप पर लाखों ऐसे जीव मौजूद हैं, जिसे देख आप आश्चर्य से भर उठेंगे। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाए hindi.oneindia.com

Gurushala | 18 Oct 2021

Fun Facts

विचित्र समुद्री जीव

समुद्र की दुनिया

सी ड्रेगन, ल्वाइन फिश, क्लाउनफ़िश, क्रिसमस ट्री वोर्म, पेरेटफि़श, मैनटीस श्रीम्प, आपने ऐसे खूबसूरत और अनोखे समुद्री जीवों को पहले कभी नहीं देखेा होगा। समुद्र में लाखों समुद्री जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें से कुछ अपने आकार और रंग के कारण डरावने या खतरनाक लगते हैं। तो कुछ समुद्री जीव बहुत खूबसूरत लगते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाए researchtvindia.com

Gurushala | 18 Oct 2021

Fun Facts

दुर्लभ मृदा तत्व

विरल मृदा या 'दुर्लभ मृदा धातुएँ' (रेअर अर्थ एलिमेण्ट्स) 

धातुओं के उन क्षारक ऑक्साइडों को कहते हैं जिनके तत्वों के आवर्त सारणी के तृतीय समूह में आते हैं। इनमें 15 तत्व हैं, जिनकी परमाणुसंख्या 57 और 71 के बीच है। ये ऐसे खनिजों में पाए जाते हैं जो कहीं कहीं ही और वह भी बड़ी अल्पमात्रा में ही, पाए जाते हैं। ऐसे खनिज स्कैंडिनेविया, साइबेरिया, ग्रीनलैंड, ब्राज़िल, भारत, श्रीलंका, कैरोलिना, फ्लोरिडा, आइडाहो आदि देशों में मिलते हैं। खनिजों से विरल मृदा का पृथक्करण कठिन, परिश्रमसाध्य और व्ययसाध्य होता है। अत: ये बहुत महँगे बिकते हैं। इस कारण इनका अध्ययन विस्तार से नहीं हो सका है। 1887 ई. में क्रूक्स (Crookes) इस परिणग पर पहुँचे थे कि विरल मृदा के तत्व वस्तुत: कई तत्वों के मिश्रण हैं। एक्स-रे वर्णपट के अध्ययन से ही इनके संबंध में निश्चित ज्ञान प्राप्त किया जा सका है।

Gurushala | 16 Oct 2021

Fun Facts

कोरोना वायरस

प्राथमिक लक्षण और कोरोना वायरस से कैसे बचें

नोवेल कोरोनावायरस, यह कोरोना वायरस का नया नस्ल है| सबसे पहले वुहान, चीन में पता लगने वाले नोवेल कोरोनावायरस से होने वाली बीमारी को कोरोनावायरस डिजीज (COVID-19/कोविड - 19) कहते हैं | अधिक जनकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ unicef.org

Gurushala | 30 Sep 2021

Fun Facts

अलग अलग देशों के सबसे मजेदार तथ्य

दुनिया के बारे में चार रोचक बातें

दुनिया से जुड़े तथ्यों के बारे में लिखने वाले वैज्ञानिक मैट ब्राउन अपनी किताब "एवरीथिंग यू नियू अबाउट प्लानेट अर्थ इज़ रॉन्ग" (धरती के बारे में जो भी आप जानते हैं वो ग़लत है) में ऐसी कुछ बातों का ज़िक्र करते हैं जो आपको अपनी जानकारी पर सवाल करने के लिए बाध्य कर देते हैं

Gurushala | 30 Sep 2021

Fun Facts

दुनिया से कीड़े ख़त्म हो जाएं तो क्या होगा?

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए है बेहद जरुरी 

मक्खियां, मच्छर और तमाम दूसरे कीड़े-मकोड़े जब हमारे घरों, खाने के ऊपर मंडराते हुए दिखते हैं तो बेशक हमें ग़ुस्सा आता है. कभी-कभी हम उन्हें मारने के तमाम इंतज़ाम भी करते हैं, लेकिन आगे से जब भी आप ऐसा करने वाले हों तो आपको ऐसा करने से पहले दो बार सोचना चाहिए, क्योंकि कीड़ों की आबादी दुनिया भर में तेज़ी से कम हो रही है. कीड़े हमारे वातावरण के संरक्षण और खाद्य पदार्थों के उत्पादन में भी अहम भूमिका निभाते हैं.

Gurushala | 29 Sep 2021

Fun Facts

कीड़े-मकोड़े: जिनसे हमेशा दूरी बना कर रखें

सबसे खतरनाक व जानलेवा कीड़े-मकोड़े 

बरसात का मौसम आते ही जहरीले कीड़े मकोड़े जमीन के अन्दर से निकल कर पूरी तरह बाहर घूमने लगते हैं। मौसम में जमीन के अंदर से निकलने वाली गर्मी कुछ ज्यादा होती है और इस गर्मी से बचने के लिए उन्हें जहां भी अपने लिए सही वातावरण मिलता है वे वहीं पर अपना ठिकाना बना लेते है। कई जहरीले कीड़े ऐसे होते है जो अगर किसी को काट लें तो उनका जहर उतारना बड़ा ही मुश्किल होता है।

Gurushala | 29 Sep 2021

Fun Facts

धरती की सबसे ठंडी जगह

जहाँ इंसान का रह पाना है मुश्किल 

पूर्वी अंटार्कटिका का एक इलाका ऐसा है जहां तापमान माइनस 94.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है. वहां जिंदगी के लिए रत्ती भर जगह नहीं है. इंसान अगर वहां पहुंच भी जाए तो कुछ सेकेंडों के भीतर हमेशा के लिए जम जाएगा.

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

असाधारण शक्तियां

दुनिया में मौजूद हैं सुपर ह्यूमन


आपने हॉलीवुड-बॉलीवुड की फिल्मों में ऐसे लोगों को देखा होगा जिनके पास सुपर नेचुरल पावर होती है। ऐसे लोगों को सुपरहीरो भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई सारे ऐसे लोग मौजूद हैं जिनके पास ऐसी शक्तियां मौजूद है जिन्हें एक्सप्लेन कर पाना विज्ञान के बस से भी बाहर है। ऐसे लोगों को साइंस की भाषा में मेटा ह्यूमन या फिर म्यूटेंट कहा जाता है। अधिक जनकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ livehindustan.com

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

सुपर ह्यूमन

दुनिया के सुपर ह्यूमन

दुनिया के प्रत्येक इंसान में कोई न कोई अदभुत शक्ति छुपी होती है। ये अदभुत शक्तियां कोई जादुई शक्ति नहीं होती बल्कि अपने अंदर छुपी हुई कला को निखारने के लिए किये गए निरंतर अभ्यास से हासिल होती हैं।
जो लोग अपने अंदर छुपी उस अदभुत शक्ति को पहचान कर उसे निखार लेते हैं वे दुनिया के लिए बहुत ही खास बन जाते हैं, ऐसे बहुत ही लोगो के किस्से आपने भी ज़रूर सुने होंगे जो हर काम में जैसी भी आम इंसान सेकहीं ज़्यादा आगे होते हैं और अपनी उन्ही कहानियों से आज दुनिया भर में मशहूर भी हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ universalhindifacts.com

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

खूबसूरत कीड़े

दुनिया में पाए जाने वाले अजीब कीड़े

कीड़ों का नाम सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। इनकी बनावट ही कुछ अजीब और डरावनी होती है, लेकिन क्या आपको पता है सभी कीड़े डरावने या खतरनाक नहीं होते। कुछ कीड़े बहुत खूबसूरत और  आकर्षक भी होते हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कीड़ों के बारे में बताने जा रहे है,जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे…

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

रोचक तथ्य

अजब-गजब रोचक तथ्य

प्रथम भारतीय डाक टिकट जुलाई 1854 में कलकत्ता की टकसाल में छापा गया था। 
* खट्टा शहद ब्राजील के जंगलों में पाया जाता है। 
* सऊदी अरब ऐसा देश है, जहां एक भी नदी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

अनोखे जीव

विचित्र कीट-पतंगे

कीट अर्थोपोडा संघ का एक प्रमुख वर्ग है। इसके 10 लाख से अधिक जातियों का नामकरण हो चुका है। पृथ्वी पर पाये जाने वाले सजीवों में आधे से अधिक कीट हैं। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि कीट वर्ग के 3 करोड़ प्राणी ऐसे हैं जिनको चिन्हित ही नहीं किया गया है अतः इस ग्रह पर जीवन के विभिन्न रूपों में कीट वर्ग का योगदान 90% है।[4] ये पृथ्वी पर सभी वातावरणों में पाए जाते हैं। सिर्फ समुद्रों में इनकी संख्या कुछ कम है। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण कीट हैं: एपिस (मधुमक्खी) व बांबिक्स (रेशम कीट), लैसिफर (लाख कीट); रोग वाहक कीट, एनाफलीज, क्यूलेक्स तथा एडीज (मच्छर); यूथपीड़क टिड्डी (लोकस्टा); तथा जीवीत जीवाश्म लिमूलस (राज कर्कट किंग क्रेब) आदि। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hi.wikipedia.org

Gurushala | 25 Sep 2021

Fun Facts

दुनिया भर में प्रसिद्ध ज्वालामुखी

दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत ज्वालामुखी

ज्वालामुखी सोये हुए दानव की तरह होते हैं. कभी-कभी ही जागते हैं और जब जागते हैं तो आसपास के लोगों पर कहर बरपा कर फ़िर शांत हो जाते हैं। दुनिया में कई ऐसे ज्वालामुखी हैं. सिर्फ लातिन अमरीका में ही ऐसे दर्जनों सक्रिय ज्वालामुखी हैं. लेकिन इन में से कुछ बहुत ही ख़तरनाक हैं।

Gurushala | 23 Sep 2021

loader-image