Study Spot
Customized learning paths based on interests
आओ बच्चो व्याकरण जानें,
क्रिया को इसमें पहचानें।।
कुछ होना या करना बतलाता,
वह शब्द है क्रिया कहलाता।।
उठना, बैठना, खेलना, कूदना,
खाना, पीना, सोना, जागना।
हँसना, बोलना, रोना, धोना,
नाचना, गाना, शोर मचाना।।
पढ़ना, लिखना, लड़ना, झगड़ना,
तोड़ना, मोड़ना, घिसना, रगड़ना,
चलना, फिरना, दौड़ लगाना,
उछलना, कूदना, उड़ना, तैरना।।
कोई भी हो बच्चो काम,
अच्छा हो या बुरा परिणाम।
व्याकरण की भाषा में,
क्रिया कहलाते सारे काम।।
About the author
Bhagirathi Pandey is an educator in India. All views expressed are personal.
Comments