Courses
Grow skills with quality courses
है सबसे न्यारा, राज्य पशु हमारा,
कवियों की उपमा का कस्तूरी मृग प्यारा।
राज्य पक्षी हमारा मोनाल है निराला,
सजे सुन्दर पंख, सिर कलगी वाला।।
पहाड़ी डाँडों में, बहारों में बसन्त की, 
खिले राज्य वृक्ष बुराँस की ज्वाला सी दहकती ।। 
चढ़े शिवजी को ये अद्भुत ब्रह्मकमल,
है राज्य पुष्प हमारा फूल ये धवल।
लाल पृष्ठभूमि पर अशोक की लाट,
स्वेत पृष्ठभूमि पर परिधि नीली चार।
जल धाराओं से युक्त हीरे के आकार वाला
हिमालय पर्वत शिखर संग राज्य प्रतीक हमारा।।
तन मन को रखे स्वस्थ हरदम,
खेलने के लिए इसे चाहिए दमखम।
ध्यान में रखना है हरदम अपना गोल,
राज्य खेल हमारा है बच्चो फुटबॉल।।
About the author
Bhagirathi Pandey is an educator in India. All views expressed are personal.
Comments
Recommended by Gurushala
                                Technology & Innovation
-By Valentina MilanovaHow Content Rephrasing is Useful for Students and Teachers? 3 Free Tools
                                Stories of Indian Classrooms
-By GurushalaOn the course of continuous learning- An inspiring teacher story from Pune
Related Articles