Fun Facts

क्या आप जानते हैं इन कंप्यूटर को?

कम्प्यूटर के प्रकार 

भारत में Cray-X MP-14 नामक प्रथम सुपर कम्प्यूटर दिल्ली में स्थापित किया गया था। इसका प्रयोग मौसम एवं कृषि सम्बन्धी जानकारियों को प्राप्त करने के लिए किया गया था। इसके बाद भारत ने भी कुछ समय पहले ही सुपर कम्प्यूटर बनाने में सफलता प्राप्त कर ली है। जापान की कम्पनी N.E.C. ने विश्व का सर्वाधिक तीव्र सुपर कम्प्यूटर बनाया है जो एक सैकंड में 28 अरब गणनाएं कर सकता है। CRAY-2, CRAYXM-24 और NEC-500 सुपर कम्प्यूटर के मुख्य उदाहरण हैं। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें techshindi.com

Gurushala | 09 Mar 2022

Space Exploration

भारतीय उपग्रह

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 

(Indian Space Research Organisation, ISRO) भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय बंगलौर में है। इस संस्थान में लगभग सत्रह हजार कर्मचारी एवं वैज्ञानिक कार्यरत हैं। संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष सम्बधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है। 
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन की स्थापना 15 अगस्त 1969 में की गयी थी। तब इसका नाम 'अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति' (INCOSPAR) था। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें hi.wikipedia.org

Gurushala | 09 Mar 2022

Fun Facts

पोषण की कमी के संकेत

जिन पर गौर करना है जरूरी

न्यूट्रिशनल कमी की मुख्य वजह खराब डाइट होती है, जिसमें जरूरी पोषक तत्व नहीं होते, इसके अलावा किसी बीमारी के कारण भी कमी हो सकती है. कुछ पोषक तत्वों को शरीर संग्रह करता है, इसलिए जब तक आपका शरीर कुछ समय तक उस तत्व की कमी से नहीं गुजरता, तब तक उसके संकेत सामने नहीं आते। Source: fithindi.thequint.com

Gurushala | 09 Mar 2022

Fun Facts

ई-कॉमर्स

ई-कॉमर्स क्या होता है?

आज के समय में इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन व्यवसाय करना तथा ख़रीदारी करना बहुत पसंद किया जा रहा है, अब हमे मोबाइल, फर्नीचर, कपडे एवं इलेक्ट्रानिक का सामान आदि खरीदने के लिए बाजार नहीं जाना पड़ता है घर बैठे ही इंटरनेट ऑनलाइन शॉपिंग के द्वारा एक क्लिक से आप घर पर ही सामान मंगवा सकते है | ऑनलाइन शॉपिंग का व्यवसाय आज के समय में बहुत लोकप्रिय बन चुका है | Source: hindiraj.com

Gurushala | 09 Mar 2022

Sci-Fi

क्या बल्ब का आविष्कार पहले ही हो चुका था?

बल्ब और एडिसन

यह पता लगा पाना मुश्किल है कि पहले लाइट बल्ब का आविष्कार कब हुआ। दरअसल एडिसन से काफी पहले शोधकर्ता और वैज्ञानिक परंपरागत लैंप की जगह बिजली से प्रकाशमान होने वाले लैंप की खोज में लगे रहे हैं। 19वीं सदी में आविष्कारकों ने रोशनी के लिए सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक माध्यम की तलाश के लिए काफी काम किया। उन सबके कामों के आधार पर ही एडिसन ने लाइट बल्ब का संशोधित रूप विकसित किया और उसका पेटेंट कराया। Source: navbharattimes.indiatimes.com

Gurushala | 09 Mar 2022

Fun Facts

ई गवर्नेंस

ई-शासन

ई-शासन से कम समय में काम हो जाता है क्योंकि उसमें कार्य मशीन (कम्प्यूटर) द्वारा होता है। इसके अलावा काम कहीं से, कभी भी कराया जा सकता है।
ई-शासन से कार्य या सेवा की दक्षता बढ़ जाती है।
ई-शासन से सेवा की गुणवत्ता में सुधार होता है। उदाहरण के लिए सबसिडी का सीधे हितग्राही के बैंक खाते में जाने से यह सुनिश्चित होता है कि किसको लाभ मिल रहा है। Source: hi.wikipedia.org

Gurushala | 09 Mar 2022

Fun Facts

दांत के प्रकार

मानव दाँत और उनके कार्य 

दांत मुंह (या जबड़ों) में स्थित छोटे, सफेद रंग की संरचनाएं हैं जो बहुत से कशेरुक प्राणियों में पाया जाती है। दांत, भोजन को चीरने, चबाने आदि के काम आते हैं। कुछ पशु (विशेषत: मांसभक्षी) शिकार करने एवं रक्षा करने के लिये भी दांतों का उपयोग करते हैं। दांतों की जड़ें मसूड़ों से ढ़की होतीं हैं। दांत, अस्थियों (हड्डी) के नहीं बने होते बल्कि ये अलग-अलग घनत्व व कठोरता के ऊतकों से बने होते हैं। Source: hi.wikipedia.org

Gurushala | 07 Mar 2022

History

कोहिनूर किसके पास है?

कोहिनूर भारत से कौन ले गया?

'कोहिनूर' का अर्थ है- आभा या रोशनी का पर्वत। यह कई मुगल व फारसी शासकों से होता हुआ, अन्ततः ब्रिटिश शासन के अधिकार में लिया गया, व उनके खजाने में शामिल हो गया, जब ब्रिटिश प्रधान मंत्री, बेंजामिन डिजराएली ने महारानी विक्टोरिया को १८७७ में भारत की सम्राज्ञी घोषित किया। Source: hi.wikipedia.org

Gurushala | 07 Mar 2022

Unique Spots

दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल

दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल

भारत की वर्तमान राजधानी ने कई शासकों को आते-जाते देखा है। इनमें से कई शासकों ने दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल नए किलों, महलों और प्रतिष्ठानों का निर्माण करवाया। आज, दिल्ली के ये ऐतिहासिक स्थान राजधानी दिल्ली के दर्शनीय स्थल की यात्रा का मुख्य आकर्षण हैं, जिन्हें दिल्ली दर्शन के नाम से जाना जाता है। Source: travelingknowledge.com

Gurushala | 07 Mar 2022

History

भक्ति आन्दोलन

एक आंदोलन ऐसा भी 

ऐसा माना जाता है कि मध्‍यकालीन भारत के सांस्‍कृतिक इतिहास में भक्ति आन्दोलन एक महत्‍वपूर्ण पड़ाव था। इस काल में सामाजिक-धार्मिक सुधारकों द्वारा समाज में विभिन्न तरह से भगवान की भक्ति का प्रचार-प्रसार किया गया। सिख धर्म के उद्भव में भक्ति आन्दोलन की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है वैसे कई दस्तावेजों के अनुसार समाज के अत्यधिक पतित हो जाने के कारण ही पुनःस्थापन के लिए धार्मिक महान व्यक्तियों ने भक्ति आंदोलन शुरू किया, वहीं कुछ का कहना है कि इस्लाम के खतरे से बचाने के लिए परन्तु इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता। Source: hi.wikipedia.org

Gurushala | 07 Mar 2022

Mythology

योग का इतिहास

योग : इसकी उत्पित्ति, इतिहास एवं विकास

योग की परम्परा भारत में हजारों साल से चली आ रही है, योग दर्शन के प्रणेता महर्षि पतंजलि द्वारा 'योग सूत्र' की रचना से भी पहले से। भारतीय संस्कृति में शिव को पहला योगी माना गया है। उन्होंने ही योग विज्ञान की नींव डाली थी। Source: www.livehindustan.com

Gurushala | 21 Feb 2022

History

भारत का स्वर्ग

जम्मू और कश्मीर का इतिहास

जम्मू और कश्मीर ५ अगस्त २०१९ तक भारत का एक राज्य था जिसे अगस्त २०१९ में द्विभाजित कर जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख नमक दो केंद्र शासित प्रदेश के रूप में स्थापित कर दिया गया। [1] यह राज्य पूर्वतः ब्रिटिश भारत में जम्मू और कश्मीर रियासत नामक शाही रियासत हुआ करता था। इस राज्य का क्षत्र भारत के विभाजन के बाद से ही भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच विवादित रहा है, जिनमे से तीनों ही पूर्व रियासत के विभिन्न हिस्सों पर आज भी नियंत्रण रखते हैं। Source: hi.wikipedia.org

Gurushala | 21 Feb 2022

Mythology

भारतीय संगीत की उत्पत्ति और इतिहास

वैदिक काल का संगीत

भारतीय संगीत का आदि रूप वेदों में मिलता है। वेद के काल के विषय में विद्वानों में बहुत मतभेद है, किंतु उसका काल ईसा से लगभग 2000 वर्ष पूर्व था - इसपर प्राय: सभी विद्वान् सहमत है। इसलिए भारतीय संगीत का इतिहास कम से कम ४००० वर्ष प्राचीन है।
वेदों में वाण, वीणा और कर्करि इत्यादि तंतु वाद्यों का उल्लेख मिलता है।

Gurushala | 14 Feb 2022

Virtual Tour

प्रमुख शोध संस्थान

अनुसन्धान संस्थान

अनुसंधान संस्थान (research institute) उन संस्थानों को कहते हैं जिनकी स्थापना किसी विशेष क्षेत्र में अनुसन्धान करने के लिए की गयी हो। अनुसंधान संस्थान, मूलभूत अनुसंधान में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकते हैं या अनुप्रयुक्त अनुसंधान में। यद्यपि 'अनुसंधान' से अभिप्राय प्राकृतिक विज्ञानों में अनुसंधान से होता है किन्तु सामाजिक अनुसंधान के क्षेत्र में भी बहुत से संस्थान कार्यरत हैं, उदाहरण के लिए, समाज और इतिहास सम्बन्धी अनुसंधान के क्षेत्र में। Source: hi.wikipedia.org

Gurushala | 14 Feb 2022

Virtual Tour

नई दिल्ली के अनुसंधान संस्थान

भारत के प्रमुख शोध संस्‍थान

ट्रेक्टर सडक या राजमार्ग पर नही बल्कि आर्युवेदिक क्रषि के मौसम में उपयोग किये जाने चाहिये। Source: gktrickhindi.com

Gurushala | 14 Feb 2022

Virtual Tour

भारतीय अनुसंधान केंद्र

भारती (अनुसन्धान केंद्र )

भारती अंटार्कटिका में भारत द्वारा स्थापित अनुसन्धान केंद्र का नाम है। यह अंटार्कटिका में भारत द्वारा स्थापित तीसरा अनुसन्धान केंद्र है। इसके पूर्व दक्षिण गंगोत्री और मैत्री अनुसन्धान केंद्र स्थापित किये जा चुके हैं। वर्तमान बर्फ में दव जाने के कारण दक्षिण गंगोत्री को सप्लाई बेस के रूप में प्रयुक्त हो रहा है। जब कि मैत्री अनुसन्धान केंद्र चालू है। मैत्री और भारती अनुसन्धान केंद्र स्थायी रूप से काम कर रहे हैं। Source: hi.wikipedia.org

Gurushala | 14 Feb 2022

History

भारतीय फिल्म जगत

बॉलीवुड की शुरुआत

भारतीय सिनेमा के पिता दादासाहेब फाल्के ने भारत की पहली लंबी फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाई थी, जो सन् 1913 में प्रदर्शित हुई। मूक फिल्म (ध्वनिरहित) होने के बावजूद, इसे व्यावसायिक सफलता मिली। दादा साहब केवल निर्माता नहीं थे, बल्कि निर्देशक, लेखक,  कैमरामैन, संपादक, मेकअप कलाकार और कला निर्देशक भी थे। भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ थी, जिसे 1914 में लंदन में प्रदर्शित किया गया था। हालाँकि, भारतीय सिनेमा के सबसे पहले प्रभावशाली व्यक्तित्व दादासाहेब फाल्के ने 1913 से 1918 तक 23 फिल्मों का निर्माण और संचालन किया, भारतीय फिल्म उद्योग की प्रारंभिक वृद्धि हॉलीवुड की तुलना में तेज नहीं थी। Source: hindi.mapsofindia.com

Gurushala | 11 Feb 2022

History

भारत में प्रथम

डिजिटल मीडिया और फिल्म जगत 

दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में जाना जाते हैं। दादा साहब फाल्के के भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के प्रतीक स्वरुप और 1969 में दादा साहब के जन्म शताब्दी वर्ष में भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना उनके सम्मान में की गयी। आज यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और वांछित पुरस्कार हो गया है। Source: hi.wikipedia.org

Gurushala | 11 Feb 2022

Virtual Tour

उत्तर प्रदेश के अनुसंधान संस्थान

उत्तर प्रदेश के अनुसंधान संस्थान

यद्यपि उत्तर प्रदेश को बड़े औद्योगिक प्रदेश के रूप में नहीं माना जाता है फिर भी इस प्रदेश में कई विशिष्ट अनुसन्धान संस्थान मौजूद हैं. जैसे;लखनऊ में मौजूद ‘उत्तर प्रदेश कृषि अनुसन्धान संस्थान’ और ‘केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, मेरठ में मौजूद ‘केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र’ और आगरा में स्थित ‘केंद्रीय कुष्ठ रोग संस्थान’. उत्तर प्रदेश की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में यह पूछा जाता है कि कौन सा अनुसन्धान संस्थान किस जिले में स्थित है। Source: www.jagranjosh.com

Gurushala | 11 Feb 2022

Global concerns

लैंगिक असमानता

लैगिक असमानता से क्या तात्पर्य है?

लैंगिक असमानता का आशय समाज में स्त्रियों एवं पुरुषों में भेदभाव किए जाने से है। लैंगिक असमानता का प्रयोग जैविकीय एवं सामाजिक दोनों भावो में किया जाता है। जीव विज्ञान में लिंग का आशय विशिष्ट जैविककीय संरचना से है। इसमें विशेष शारीरिक व मानसिक दशाओं का समावेश होता है।
समाजशास्त्र में स्त्री पुरुषों का अध्ययन सामाजिक संबंध की गहराई तक जानने हेतु किया जाता है। लिंगभेद सामाजिक सांस्कृतिक होता है। लैंगिक असमानता में स्त्री पुरुष का अध्ययन पति-पत्नी, माता पिता, पुत्र पुत्री, भाई बहन के रूप में सामाजिक सांस्कृतिक विचार से होता है। Source: sarkarifocus.com

Gurushala | 11 Feb 2022

loader-image