Study Spot
Customized learning paths based on interests
भूकंपीय तरंगें
भूकम्प एवं भूकंपीय तरंगे
भूकम्पीय तरंगें (seismic waves) पृथ्वी की आतंरिक परतों व सतह पर चलने वाली ऊर्जा की तरंगें होती हैं, जो भूकम्प, ज्वालामुखी विस्फोट, बड़े भूस्खलन, पृथ्वी के अंदर मैग्मा की हिलावट और कम-आवृत्ति (फ़्रीक्वेन्सी) की ध्वनि-ऊर्जा वाले मानवकृत विस्फोटों से उत्पन्न होती हैं। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें hi.wikipedia.org
Gurushala | 17 Jan 2022
चक्रवाती तूफान क्यों आते हैं
बंगाल की खाड़ी में सबसे ज्यादा आता है चक्रवात
भारत और दुनिया भर के तटीय इलाके हमेशा चक्रवाती तूफानों से जूझते रहते हैं. चक्रवाती तूफानों को अलग-अलग जगह के हिसाब से अलग-अलग नाम दिया जाता है. साइक्लोन, हरिकेन और टाइफून, ये तीनों ही चक्रवाती तूफान होते हैं. उत्तरी अटलांटिक महासागर और उत्तरी-पूर्वी प्रशांत महासागर में आने वाले चक्रवाती तूफान हरिकेन कहलाते हैं. उत्तरी-पश्चिमी प्रशांत महासागर में आने वाले चक्रवाती तूफानों को टायफून और दक्षिणी प्रशांत और हिन्द महासागर में आने वाले तूफानों को साइक्लोन कहा जाता है. भारत में आने वाले चक्रवाती तूफान दक्षिणी प्रशांत और हिन्द महासागर से ही आते हैं इसलिए इन्हें साइक्लोन कहा जाता है. अधिक जानकारी के लिए विजिट करें www.dw.com
Gurushala | 17 Jan 2022
वैदिक युग के वैज्ञानिक
प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक
भारतीय विज्ञान परंपरा विश्व की प्राचीनतम वैज्ञानिक परंपराओं में एक है। भारत में विज्ञान का उदय आज से लगभग पांच हज़ार वर्ष पूर्व हुआ है। हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो की खुदाई से प्राप्त सिंधु घाटी के प्रमाणों से वहाँ के लोगों की वैज्ञानिक दृष्टि तथा वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोगों का पता चलता है। प्राचीन काल में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में, खगोल विज्ञान व गणित के क्षेत्र में की गयी खोजों का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान है। इनकी खोजों का प्रयोग आज भी किसी-न-किसी रूप में हो रहा है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें thelistacademy.com
Gurushala | 13 Jan 2022
वैदिक युग के चिकित्सक
वैदिक युग की विशिष्ट उपलब्धि चिकित्सा के क्षेत्र में थी...
आज की नवीन खोजें और सिद्धांत भारतीयों ने सैकड़ों वर्ष पहले ही प्रतिपादित कर दिए थे | भारत में वैज्ञानिक अनुसंधानों और अविष्कारों की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। जिस समय यूरोप में घुमक्कड़ जनजातियाँ बस रही थीं उस समय सिंधु घाटी के लोग सुनियोजित नगर बसाकर रहते थे। मोहन जोदड़ो, हड़प्पा, काली बंगा, लोथल, चंहुदड़ों बनवाली, सुरकोटड़ा आदि स्थानों पर हुई खुदाई में मिले नगरों के खंडहर इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें thelistacademy.com
Gurushala | 13 Jan 2022
वैदिक युग के गणितज्ञ
प्राचीन भारतीय गणितज्ञ
वैदिक काल में गणितीय गतिविधियों के अभिलेख वेदों में अधिकतर धार्मिक कर्मकांडों के साथ मिलते हैं। फिर भी, अन्य कई कृषि आधारित प्राचीन सभ्यताओं की तरह यहां भी अंकगणित और ज्यामिति का अध्ययन धर्मनिरपेक्ष क्रियाकलापों से भी प्रेरित था। इस प्रकार कुछ हद तक भारत में प्राचीन गणितीय उन्नतियां वैसे ही विकसित हुईं जैसे मिस्त्र, बेबीलोन और चीन में। भू-वितरण प्रणाली और कृषि कर के आकलन हेतु कृषि क्षेत्र को शुद्ध माप की आवश्यकता थी। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें hi.wikipedia.org
Gurushala | 13 Jan 2022
ज्ञात आकाशगंगा
मन्दाकिनी
मन्दाकिनी या गैलेक्सी, असंख्य तारों का समूह है जो स्वच्छ और अँधेरी रात में, आकाश के बीच से जाते हुए अर्धचक्र के रूप में और झिलमिलाती सी मेखला के समान दिखाई पड़ता है। यह मेखला वस्तुत: एक पूर्ण चक्र का अंग हैं जिसका क्षितिज के नीचे का भाग नहीं दिखाई पड़ता। भारत में इसे मंदाकिनी, स्वर्णगंगा, स्वर्नदी, सुरनदी, आकाशनदी, देवनदी, नागवीथी, हरिताली आदि भी कहते हैं। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें hi.wikipedia.org
Gurushala | 12 Jan 2022
श्याम ऊर्जा
डार्क एनर्जी
यह विषय एक विज्ञान फैटंसी फिल्म की कहानी के जैसा है। श्याम ऊर्जा(Dark Energy), एक रहस्यमय बल जिसे कोई समझ नहीं पाया है, लेकिन इस बल के प्रभाव से ब्रह्मांड के पिंड एक दूसरे से दूर और दूर होते जा रहे है।
यह वह काल्पनिक बल है जिसका दबाव ऋणात्मक है और सारे ब्रह्मांड में फैला हुआ है। सापेक्षता वाद के सिद्धांत के अनुसार , इस ऋणात्मक दबाव का प्रभाव गुरुत्वाकर्षण के विपरीत प्रभाव के समान है। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें vigyanvishwa.in
Gurushala | 11 Jan 2022
सर्पिल आकाशगंगा
स्पाइरल गैलेक्सी
सर्पिल गैलेक्सी किसी सर्पिल (स्पाइरल) आकार वाली गैलेक्सी को कहते हैं, जैसे की हमारी अपनी गैलेक्सी, आकाशगंगा है। इनमें एक चपटा घूर्णन करता (यानि घूमता हुआ) भुजाओं वाला चक्र होता है जिसमें तारे, गैस और धूल होती है और जिसके बीच में एक मोटा उभरा हुआ तारों से घना गोला होता है। इसके इर्द-गिर्द एक कम घना गैलेक्सीय सेहरा होता है जिसमें तारे अक्सर गोल तारागुच्छों में पाए जाते हैं। सर्पिल गैलेक्सियों में भुजाओं में नवजात तारे और केंद्र में पुराने तारों की बहुतायत होती है। क्योंकि नए तारे अधिक गरम होते हैं इसलिए भुजाएं केंद्र से ज़्यादा चमकती हैं। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें hi.wikipedia.org
Gurushala | 11 Jan 2022
गैसीय ग्रह
गैस दानव
गैस दानव उन ग्रहों को कहा जाता है जिनमें मिटटी-पत्थर की बजाय ज़्यादातर गैस ही गैस होती है और जिनका आकार बहुत ही विशाल होता है। हमारे सौर मण्डल में चार ग्रह इस श्रेणी में आते हैं - बृहस्पति, शनि, अरुण (युरेनस)) और वरुण (नॅप्टयून)। इनमें पायी जाने वाली गैस ज़्यादातर हाइड्रोजन और हीलियम होती है, हालाँकि इनमें अक्सर और गैसें भी मिलती हैं, जैसे कि अमोनिया। अन्य सौर मंडलों में बहुत से गैस दानव ग्रह पाए जा चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ diyetz.com
Gurushala | 10 Jan 2022
सौरमंडल के किस ग्रह की सतह ठोस है?
स्थलीय ग्रह
स्थलीय ग्रहों की ठोस सतह ही उन्हें बड़े गैसीय ग्रहों से काफी अलग बनाती हैं, जो कि विभिन्न भौतिक अवस्थाओं में विद्यमान हाइड्रोजन, हीलियम और अधिकांश पानी के संयोजन से बने हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ onlinegyani.com
Gurushala | 10 Jan 2022
आहारीय खनिज
खनिज युक्त खाद्य पदार्थ क्या हैं?
खनिज पृथ्वी पर और भोजन में पाए जाने वाले तत्व हैं, जो जीवन के लिए आवश्यक हैं। उदाहरण के लिए, हृदय और मस्तिष्क के कार्यों के साथ-साथ हार्मोन और एंजाइम के उत्पादन के लिए खनिजों की आवश्यकता होती है।
खनिज पदार्थ, मानव शरीर को कितनी जरूरत है, इस पर निर्भर करते हुए दो श्रेणियों में बांटा गया है। मैक्रोमिनरल्स की अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है और इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, क्लोराइड, फास्फोरस ve मैग्नीशियम स्थित है। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ diyetz.com
Gurushala | 10 Jan 2022
कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ
कार्ब डाइट
किसी भी आहार (Diet) को शुरू करने के लिए पहला मूल है कार्ब्स पर कम होना. कार्ब्स यानी कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate). कार्बोहाइड्रेट तीन आवश्यक पोषक तत्वों (Nutrients) में से एक है जो विभिन्न खाद्य पदार्थों में पाया जाता है. शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट आवश्यक है लेकिन सही तरीके से सेवन किया जाना जरूरी है. ऐसा इसलिए है क्योंकि कार्बोहाइड्रेट शरीर में वसा (Fat) की मात्रा को बढ़ाते हैं. अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ hindi.news18.com
Gurushala | 07 Jan 2022
फाइबर युक्त भोजन
फाइबर फूड्स
फाइबर एक ऐसा न पचने वाला खाद्य पदार्थ है, जो पौधों से कार्बोहाइड्रेट के रूप में हमें मिलता है। यह घुलनशील एवं अघुलनशील, दो प्रकार का होता है। घुलने वाला फाइबर शरीर में जाकर जेल यानी एक गाढ़े तरल पदार्थ के रूप में शरीर द्वारा अवशोषित अनावश्यक खाने के भाग को रोकने में सहायक होता है। इसके अलावा घुलने वाला फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल बनने पर भी नियंत्रण रखता है और इसे लेने से पेट आसानी से साफ हो जाता है। अपनी डाइट में फाइबर न लेने पर लोगों को सामान्यत: कब्ज की परेशानी से जूझना पड़ता है, इसलिए अकसर ज्यादा शुगर वालों-डाइबिटीज से पीड़ित लोगों को घुलने वाले फाइबर लेने की सलाह दी जाती है। यह वजन कम करने के लिए भी काफी सहायक होता है। इसे लेने से गैस्ट्रिक सिस्टम सही ढंग से कार्य करता है, क्योंकि यह आंतों से पानी को खींचता है। अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ livehindustan.com
Gurushala | 07 Jan 2022
प्रोटीन युक्त भोजन
प्रोटीन से भरपूर आहार
प्रोटीन क्या है, प्रोटीन फूड्स, हाई प्रोटीन आहार लेना क्यों जरूरी है, प्रोटीन फूड्स लिस्ट क्या है, प्रोटीन वाले फल, सब्जियां और खाना कौन-कौन सा है और प्रोटीन के प्रकार हैं? ये सवाल अक्सर प्रोटीन के बारे में पूछे जाते हैं. यहां इस लेख में हम आपको देंगे हर सवाल का जवाब और बताएंगे कि क्यों प्रोटीन आपके लिए जरूरी है और कितनी मात्रा में प्रोटीन आप किस आहार (Protein Foods) से ले सकते हैं. प्रोटीन हमेशा आपकी डाइट में होना चाहिए. क्योंकि यह बेहद हेल्दी है और इस पोषक तत्व को खाने से अलग नहीं किया जा सकता. प्रोटीन एमिनो एसिड की संरचना की सीरीज हैं जिसकी मानव शरीर को कई कार्यों को सही तरीके से करने के लिए आवश्यकता होती है. अधिक जानकारी के लिए यूआरएल पर जाएँ food.ndtv.com
Gurushala | 07 Jan 2022
गूगल मैप पर अद्भुत खोज
गूगल मैप्स पर अजीबोगरीब चीजें
Google धरती मानचित्र और भौगोलिक जानकारी वाला एक आभासी ग्लोब है। उच्च-सटीक उपग्रह छवियों की मदद से, आप हमारे ग्रह के हर कोने की बहुत विस्तार से जांच कर सकते हैं, पहले इसे माउस कर्सर से इंगित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें fest-bilet.ru
Gurushala | 05 Jan 2022